दुखद: करनाल के दो युवकों की USA में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 10:27 AM (IST)

करनाल : अपने सपने पूरा करने के लिए लगातार युवा विदेश की तरफ रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसमें युवाओं की जान जा रही है और उसमें अधिकतर युवा भारतीय हैं। हरियाणा में करनाल के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गई। एक युवक गांव गोविंदगढ़ का तो दूसरा गांव चुरनी जागीर का रहने वाला था। दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की भारत सरकार से मांग है कि उनके बेटों के शवों को भारत लाया जाए ताकि वह उनका अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर सके।

बताया जा रहा है कि वह दोनों 25 जून को झील में नहाने गए थे। तभी वह डूबने लगे। आसपास के लोगों ने महताब को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन इक्कम को कुछ पता नहीं चला। महताब को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां महताब की मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद इक्कम का शव झील से बरामद हुआ। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सरकार से अपील कर रहे हैं कि उनके बेटे के शव को भारत लेकर आए। देखना ये होगा कि सरकार इस मामले में परिवार वालों की क्या मदद करती है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static