सिरसा सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे 2 युवक, मैनहोल में गिरने से 1 की मौत...3 घंटे मशक्कत कर निकाला शव

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 10:01 AM (IST)

सिरसा : सिरसा में रानियां बाईपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई। इस सीवरेज लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का कार्य पूरा हो गया था। जानकारी अनुसार लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था।

बताया जा रहा है कि ऐसे में 35 फुट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए 2 युवक उत्तरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। इससे एक युवक गहरी लाइन के मैनहोल के अंदर जा गिरा इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 3 घंटे के अभियान के बाद युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है जो 2 बच्चों का पिता था। वहीं दूसरे युवक का नाम राजा है, राजा को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिरसा के जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी रूपराम ने बताया कि विभाग के जे.ई. और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static