डॉ विनीत पुनिया के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, कुमारी सैलजा को दिया खुला समर्थन

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 04:48 PM (IST)

फतेहाबाद: फतेहाबाद में कांग्रेस को सफलता मिली है। रविवार को भाजपा, जजपा और इनेलो के दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामकर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को पूरा समर्थन दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ विनीत पुनिया ने सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी में शामिल कराया।

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मंगतराम, मांगेराम ढिंगसरा, राजेश कुमार ब्लॉक समिति मेंबर ढिंगसरा, राजेश कुमार ब्लॉक समिति मेंबर, महेन्द्र, विनोद कुमार, वेद प्रकाश, देवीलाल, सुल्तान सिंह, जागर सिंह नायक, पृथ्वी सिंह, संजय घोटड, मांगेराम माईला, कृष्ण लूणा, विश्व मित्र, ओमप्रकाश मुंड, पुर्णमल धामु, हेमंत गौड़ , राहुल गौड़, परीक्षित गौड़, गौरव धैगवाल, राजेन्द्र, मंगल सिंह , जोगिन्द्र सिंह , दुलीचंद, अजय कुमार, छोटूराम, मंदीप, धर्मपाल, जयचंद, भगवानदास, भजनलाल कालवां, रामेश्वर कालवां, विनोद चौहान, सुभाष माकड, रमेश माकड, मक्खन कालवां , रोहताश कालवां, उग्रसैन कालवां, नानकचंद, वेदप्रकाश, सोनू, मनोज, ,सुनिल, अनिल, रामेश्वर, धनराज कालवां, सोनू मैम्बर, सतपाल, यशपाल, सुमेर, अमर सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने भाजपा, जजपा और इनेलो छोड़कर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

PunjabKesari

इस दौरान डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि इन नेताओं और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस व इंडिया जनबंधन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिलाया। 

डॉ. विनीत पुनिया ने कहा कि आज हरियाणा सहित पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए दिया जा रहा 400 पार का नारा 75 पार की तरह खोखला साबित हो रहा है। हरियाणा में हालात तेजी से बदल रहे हैं। सिरसा लोकसभा से कांग्रेस महासचिव व पार्टी प्रत्याशी कुमारी सैलजा रिकार्डतोड जीत हासिल करेंगी और इंडिया गठबंधन लोकसभा की सभी दस सीटें जीतने जा रही है। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। आने वाली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी।  

PunjabKesari

डॉ पुनिया ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में भारी रोष है। चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस 80 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निहाल सिंह मताना, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा पूनिया, मास्टर सुभाष धानिया, मास्टर सुरजभान, किसान नेता राजेश खिलेरी, एडवोकेट रामेश्वर गिजरोईया, छोटूराम तहसीलदार, प्रदीप कायत भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static