''भाव वही भूमिका अलग''...करनाल में केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- जिम्मेदारी मुझे नहीं लोकसभा की जनता को मिली है

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 03:38 PM (IST)

करनालः लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री के रूप में करनाल पहुंचे। इस दौरान उनका जनता ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री खट्टर इस दौरान अलग अलग जगहों पर जाकर जनता का धन्यवाद किया। इसके बाद बिजली व शहरी विकास मंत्री खट्टर करनाल के भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी के प्रति आभार प्रकट किया।  

PunjabKesari

इस दौरान मनोहर लाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जनता का भरपूर प्यार मिला और हम जीत गए। लेकिन यह जीत हमारी नहीं है करनाल वालों की है, जो जिम्मेदारी आज मुझे दी गई उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीसरी बार मोदी सरकार आई है, यह भी एक इतिहास बन गया है और हरियाणा में भी आगमी चुनाव को लेकर इतिहास बनेगा। उन्होंने  भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आगमी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहना है। अभी से ही मैदान में उतरकर मोर्चा संभालने की बात खट्टर ने कही है। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाव वही भूमिका अलग है, जो सम्मान जिम्मेदारी मुझे दी गयी यह ऐसे लगता है यह जिम्मेदारी मुझे नहीं मेरे करनाल की जनता को मिली है। मैं मोदी जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हरियाणा को भागीदारी दी है। 5 सांसदों में से 3 सांसदों को मंत्री बना दिया है। अगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मनोहर लाल ने कहा कि तीन महीने पसीने को सूखने नहीं देना है। आगामी चुनाव को लेकर मनोहर लाल ने करनाल वालों सन्देश देते हुए कहा कि हरियाणा का एक रिकॉर्ड बन चुका है longest length of the government का रिकॉर्ड बीजेपी ने प्रदेश में बनाया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static