अनूठी पहलः सुर्खियां बना शादी का कार्ड, लिखा- शराब पीकर बारात में आना मना

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 01:31 PM (IST)

रेवाड़ी (गंगाबिशन) : अपनी ‘शादी’ को यादगार बनाने के लिए ‘आसमान में वर माला डालना’, ‘हैलीकॉप्टर से दूल्हे का पहुंचना’ और ‘एयर बैलून’ में विवाह रचाने जैसी खबरें आपने जरूर पढ़ी होंगी लेकिन गांव जैतपुर के जुगनू क्लब के एक सदस्य ने शादी के कार्ड पर बेहद अनूठा ‘स्लोगन’ छपवाकर सुर्खियां बटोरी हैं। समाज को नई सीख देने वाले इस जुगनू क्लब के सदस्य योगेश शर्मा की शादी 10 फरवरी को है।

शादी के कार्ड पर लाल घेरे में ‘शराब पीकर बारात में आना सख्त मना है’ का संदेश लिखवाया गया है। कार्ड पर सबसे ऊपर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छ भारत अभियान के साथ ‘बाइक से आने वाले मेहमान हैल्मेट पहनकर अवश्य आएं’ के अनुरोध छपवाए गए हैं। लोग इस अनूठी ‘पहल’ की सराहना कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static