हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में अभूतपूर्व विकास कार्य लगातार जारी हैं : सीएम सैनी

punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2026 - 07:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी को लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अभूतपूर्व  विकास कार्य लगातार जारी हैं और हमारी सरकार बेटियों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। महिलाओं को 2100 वित्तीय आर्थिक सहायता दे रहे हैं। अब तक हम 280 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता के रूप में दे चुके हैं। 

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि माता बहनों की रसोई में 500 में गैस सिलेंडर देंगे और आज यह गैस सिलेंडर हरियाणा प्रदेश के कई माता बहनों के घर पहुंच रहा है। आज पंजाब की भूमि माछीवाड़ा साहिब में मुझे नमन करने का अवसर मिला जो ऐतिहासिक भूमि है। आज पंजाब की भूमि पर गया था गुरुओं की भूमि को नमन करने का अवसर मिला। आज उसके बाद सीधा कुरुक्षेत्र की नगरी लाडवा में आप लोगों के बीच लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व में आया हूं। हरियाणा प्रदेश वासियों को बधाई हरियाणा प्रदेशों हरियाणा प्रदेश वासियों के लिए यह पर्व बड़ा ही खुशहाली का प्रतीक पर्व है और सभी के जीवन में खुशहाली हो ऐसी मेरी कामना है।

PunjabKesari

इस मौके पर सीएम सैनी के साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, शाहाबाद से चुनाव लड़ चुके सुभाष कलसाना भी मौजूद रहे। वहीं अग्नि के अंदर मूंगफली और रेवाड़ी खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों सेअग्नि में अर्पित की और खुद मुख्यमंत्री प्रसाद के तौर पर मूंगफली रेवड़ी का प्रसाद खाते हुए नजर आए और चेहरे पर एक मुस्कुराहट के साथ लाडवा और प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static