यमुनानगर में पलटी सवारियों से भरी यूपी रोडवेज की बस, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 03:27 AM (IST)
यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर के नेशनल हाईवे में मंडोली के पास सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस यूपी रोडवेज के सहारनपुर डिपो की थी। जो जगाधरी से सहारनपुर की तरफ जा रही थी तभी मंडोली के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गई।

वहीं आसपास से जा रहे लोगों ने सवारियों को निकाला। बस ड्राइवर तिरलोक सिंह ने बताया कि अचानक बस अनियंत्रित हुई और पलट गई।

कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई थी। सबको दूसरी बस में सहारनपुर भेज दिया है।

बस को काफी नुकसान हुआ है गनीमत रही कि सवारियां बच गई, ड्राइवर कंडक्टर को भी हल्की चोटें आई हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मेहनत से जोड़ी मजदूर की पाई-पाई को पल भर में किया बर्बाद
इस जिले में चलेंगी हरियाणा रोडवेज की अतिरिक्त बसें! ड्राइवर-कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द... जानिए वजह