यूपीएससी रिजल्ट: हरियाणा के गांव बसई की ममता यादव ने पाया पांचवा स्थान
punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 08:23 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया): जिला के गांव बसई की ममता यादव ने यूपीएससी में पूरे देश में पांचवा स्थान प्राप्त कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव बसई के स्वर्गीय मास्टर चेतराम की पोती ममता यादव एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में टॉपर रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की।
ममता यादव के पिता अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं वही माता सरोज देवी गृहणी हैं। ममता यादव ने पूरे देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। ममता यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक कुमार, माता सरोज देवी, चाचा विजय कुमार व सत्यनारायण, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार को दिया है।
ममता यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से जीवन में बनाए गए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस उन्हें अवसर मिलना चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1.6 प्रतिशत की गिरावट

जानिए वास्तु के अनुसार, किन जगहों पर नहीं रखनी चाहिए Keys

अस्पताल में ऑप्रेशन के दौरान अध्यापिका की हुई मौत, पुलिस ने हिरासत में लिए 2 डाक्टर