हर्ष छिक्कारा की फेसबुक टिप्पणी से भड़का वाल्मीकि समाज, मांगी गिरफ्तारी

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 10:03 AM (IST)

गोहाना: सपना चौधरी विवाद से चर्चा में आए सोनीपत के हर्ष छिक्कारा की भगवान वाल्मीकि के विषय में फेसबुक पर की गई टिप्पणी से वाल्मीकि समाज भड़क उठा है। शनिवार को धर्म गुरु मनशाह के दिग्दर्शन में भगवान वाल्मीकि धर्मपीठ के प्रतिनिधिमंडल ने गोहाना सिटी थाने में एस.एच.ओ. महिपाल सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छिक्कारा के खिलाफ केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। 

सपना चौधरी विवाद में अपनी गिरफ्तारी और रिहाई के बाद हर्ष छिक्कारा अब नए विवाद में उलझ गए हैं। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि भगवान वाल्मीकि को लेकर हर्ष छिक्कारा ने अपने फेसबुक पेज पर जो विवादास्पद और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उससे पूरे वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज अब हर्ष छिक्कारा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहता है।

भगवान वाल्मीकि धर्मपीठ के मुख्य सेवक दीपक आदित्य के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने सिटी थाने में लिखित शिकायत एस.एच.ओ. महिपाल सिंह को दी।  दीपक आदित्य के अनुसार अगर हर्ष छिक्कारा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अविलम्ब गिरफ्तार नहीं किया गया, इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में बड़े मामले पर आंदोलन किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static