जगाधरी विधानसभा में विभिन्न दलों को लगा झटका, कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग BJP में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 01:20 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : विधानसभा चुनावों से पहले यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों को करारा झटका लगा है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में जगाधरी में बंपर ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी जहां कृषि मंत्री के नेतृत्व में गांव नागल पट्टी में मुस्लिम समाज के कई लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं गांव सलेमपुर खादर में बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न दलों को अलविदा कहते हुए भाजपाई हो गए। इस मौके कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

PunjabKesari

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में जगाधरी में करवाए विकास कार्यों के बारे में बताए। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास आज बताने को कुछ नहीं है, क्योंकि उन्होंने कुछ करवाया ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब भी मीडिया द्वारा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से  कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में यमुनानगर में हुए विकास कार्यों के बारे पूछा जाता है तो उनके पास सिवाए थर्मल प्लांट के बताने को कुछ नहीं है। क्योंकि उस समय विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा हर जगह बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। बड़े-बड़े विकास परियोजनाओं के बारे में बता रहे हैं, अगर उनका इतना ही अच्छा विजन था तो उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ किया क्यों नहीं।

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान का कहना है कि जगाधरी में अब विकास कार्य कांग्रेस के समय के है। भाजपा ने केवल फीता काटने का काम किया। इस सवाल पर कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने तथ्यों के साथ बताया कि भाजपा राज में जगाधरी में कई विकास कार्य हुए है, जिससे जगाधरी की तस्वीर बदली है। लेकिन पूर्व डिप्टी स्पीकर बताए कि कांग्रेस राज में क्या हुआ है। वो एक भी काम नहीं बता सकते। हम अनेकों काम गिनवा सकते हैं, क्योंकि भाजपा सरकार ने काम किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static