शातिर ए.टी.एम. चोर गिरफ्तार, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 04:55 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र) : कैथल सी.आई.ए.-2 ने एक ऐसे ही शातिर ए.टी.एम. चोर को गिरफ्तार कर किया है, जो ए.टी.एम. मशीन से पैसे निकालने के दौरान लोगों की मदद के बहाने उनका ए.टी.एम. लेकर स्कैमर मशीन में ए.टी.एम. को स्कैन कर लेता था और बाद में डूप्लीकेट (क्लोन) ए.टी.एम. तैयार करके पैसे निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रदीप निवासी जगदीश कालोनी हांसी के रूप में हुई है। संदीप ने बताया कि उसके गिरोह में संदीप व विजय निवासी गांव लोहचब (जींद) भी शामिल है।

बताया विजय ही स्कैमर में लिए गए डाटा से लैपटॉप के माध्यम से डुप्लीकेट ए.टी.एम. तैयार करके पैसे निकलवाता था। सी.आई.ए-2 थाना में प्रैस कान्फ्रेस करते हुए डी.एस.पी. कुलवंत सिंह ने बताया कि गत 6 अगस्त को सिविल लाइन थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें गांव हरसौला निवासी जसविंद्र सिंह करनाल रोड कैथल स्थित ए.टी.एम. से पैसे निकलवा रहा था तभी 2 युवक आए और उसकी मदद करने के बहाने से उसका ए.टी.एम. लेकर स्कैनर से उसका कार्ड स्कैन कर लिया। विरोध करने पर आरोपी युवक उसके हाथ से निकाले गए 10 हजार रुपए छिनकर फरार हो गए थे।

PunjabKesari

सी.आई.ए.-2 इंचार्ज सत्यवान जांगड़ा की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर उसका अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। डी.एस.पी. ने बताया कि प्रदीप के 2 अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपी ने 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला है और उसके पास से 2 स्कैमर मशीन व 24 ए.टी.एम. कार्ड व 2 डुप्लीकेट कार्ड बरामद किए गए हैं।  शाति आरोपी प्रदीप ने बताया कि वह मात्र 5 कलास तक पढ़ा लिखा है और यह काम उसने संदीप उर्फ कालू के कहने पर करता है। उसे संदीप एक ए.टी.एम. स्कैन करने के 4 से 5 हजार रुपए देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static