शातिर ठगों ने नकली पुलिसकर्मी बन महिला से लूटे कड़ा, इस तरह वारदात को दिया अंजाम

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 08:26 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): शहर में शिवपुरी इलाके में नकली पुलिस कर्मी बन शातिर ठगों ने महिला से सोने का कड़ा उड़ा ले गए। साथ ही बदले में उसे नकली कड़ा थमा गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

इस घटना के बारे में महिला के पति परवीन ने बताया कि उसकी पत्नी सत्संग से वापस आ रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार भी उसके पीछे आ रहे थे। वह जैसे ऑटो से घर की गली में उतरी तो उनमें से एक बाइक सवार खम्भे के पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने मेरी पत्नी को बोला कि पीछे आपको सर बुला रहे हैं। जैसे ही वह पीछे मुड़ी तो दूसरे व्यक्ति ने खुद को स्टाफ का व्यक्ति बताकर कहा कि अपराध बहुत बढ़ रहा है और सुरक्षा के मद्देनजर महिला का कड़ा उतरवा दिया और उसे कड़ा अपने पर्स में रखने के लिए कह दिया। जैसे ही महिला बैग में कड़ रखने लगी। उसी समय प्लानिंग के  तहत एक और लड़का वहां पहुंचा और यह दोनों बाइक सवार उससे उलझ गए। जैसे ही महिला ने उस झगड़े की तरफ देखने लगी। इसी बीच बड़े ही शातिर तरीके से असली सोने के कड़े की जगह नकली कड़ा महिला को थमा कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी होती है। 

                      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static