मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगें-राम आएंगे, राम आएंगे...विज की नाती वान्या ने गाया गीत

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 01:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज में आज बचपन भी दिखाई दिया। विज ने उनकी ओर भागते हुए आ रही अपनी नन्हीं नाती वान्या को अपने गले से लगा लिया और गीत ‘‘मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगें-राम आएंगे, राम आएंगे’’ को सुनाने लिए कहा। इस पर विज की नन्हीं नाती वान्या ने ‘‘मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे, राम आएँगे, राम आएँगे, मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएँगें’’ गीत सुनाया। 

नन्हीं वान्या ने गीत के बोल पर आगे बढ़ते हुए सुनाया कि ‘‘राम आएँगे तो, आंगना सजाऊँगी, दिप जलाके, दिवाली मनाऊँगी, मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएँगे, मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे। गीत को आगे गाते हुए वान्या ने गाया कि ‘‘राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी, मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊँगी, मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएँगे, राम आएँगे, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएँगे।

इसी प्रकार नन्हीं वान्या ने गीत की अगली पंक्तियों को गाते हुए गाया कि ‘‘ मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊँगी, माखन मिश्री मैं, राम को खिलाऊंगी, मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएँगे।। नन्हीं वान्या द्वारा गाए गए जा रहे गीत के दौरान श्री विज तथा अन्य साथ खडे व्यक्तियों ने तालियां बजाकर श्री विज की नाती वान्या की हौंसलाअफजाई की और गीत समाप्त होने पर श्री विज सहित सभी व्यक्तियों ने हंसकर साकारात्मक माहौल सृजित किया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static