कुरुक्षेत्र में गाय के गोबर से तैयार की ये स्पेशल राखी, बॉर्डर पर जवानों को बांधने जाएंगे बच्चे

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 02:37 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र में गाय के गोबर से भाई-बहन के पवित्र त्यौहार के लिए खास राखियां तैयार की जा रही हैं। प्रदेश में इस रक्षाबंधन पर गाय के गोबर से बनाई जा रही स्वदेशी राखियां करीब 21 हजार कलाईयों की रौनक बनेंगी। इस त्यौहार पर 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा भारती संस्था के बच्चे और अन्य सदस्य बॉर्डर पर तैनात जवानों को राखी बांधने जाएंगे।

गोमय स्वावलंबी यात्रा संयोजक तरुण जैन ने बताया कि गाय के गोबर से ये खास राखियां वात्सल्य वाटिका में तैयार की जा रही हैं। इन राखियों को तैयार करने के लिए गोमय पाउडर, इमली पाउडर का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं खुशबू के लिए तुलसी के बीजों का प्रयोग किया गया है। 

PunjabKesari

बच्चों ने तैयार की स्पेशल राखी

स्वामी हरिओम वात्सलय वाटिका ने बताया कि इन राखियों को देश की सरहद पर तैनात सैनिकों की कलाईयों पर बांधने के लिए भी भेजा जाएगा। योजक तरुण जैन ने बताया कि इन राखियों को बच्चों ने कड़ी मेहनत के साथ बनाया। वह स्कूल से आने के बाद राखियों को बनाते थे।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static