असमन्वय से काम कर रही समन्वय समिति: विजय प्रताप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 10:19 AM (IST)

फरीदाबाद (महावीर): पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप के बेटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि समन्वय समिति असमन्वय से काम कर रही है।  यहां विशेष बातचीत के दौरान धड़ों में बटी कांग्रेस का दर्द उनकी जुबां पर आ ही गया। विजय प्रताप अपने लिए फरीदाबाद से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन उन्हें यह कहकर शांत करवा दिया गया कि उनके पिता पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप को लोकसभा का टिकट दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रातोंरात कांग्रेस द्वारा ललित नागर का उम्मीदवार बनाए जाने से वह न केवल आचर्य चकित हैं, बल्कि दुखी भी हैं। विजय प्रताप ने कहा कि आज शहर में चर्चा है कि कांग्रेस ने भाजपा के कहने पर सबसे कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के नाते अन्य नेताओं को विश्वास में लेना भी जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने उनके साथ विश्वासघात किया है। महेन्द्र प्रताप कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं और हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में उन्हें गिना जाता है। राजनीतिक रूप से उनकी विरासत को संभालने वाले उनके पुत्र विजय प्रताप का यह बयान राजनीति में हलचल पैदा करने वाला है। 

असमंजस में कांग्रेस प्रत्याशी 
फरीदाबाद से टिकट मिलने के बाद से ही कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर दिग्गजों के द्वार पर उन्हें मनाने के लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद आज कांग्रेसियों की बुलाई गई अहम बैठक में कांग्रेस नेता अवतार भड़ाना, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप, विजय प्रताप, पलवल विधायक करण दलाल व यशपाल नागर सहित कई नेता नदारद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी की पहली ही बैठक असमन्वय का शिकार नजर आई। यदि कांग्रेस के दिग्गज एक नहीं हुए तो कांग्रेस प्रत्याशी की परेशानियां बढ़ सकती हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static