पानीपत में छत से गिरने पर युवक की मौत, रियल एस्टेट कंपनी की कोठी में करता काम
punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 06:14 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक मजदूर की छत से गिरने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के शामली निवासी 26 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। आशीष रियल एस्टेट कंपनी TDI की कोठी में मजदूरी का काम करता था और वहीं पर रहता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष TDI की कोठी में मजदूरी का काम करता था और वहीं पर रहता था। हमें कंपनी से फोन आया था कि आशीष छत से गिर गया था। मौके पर आकर देखा तो नीचे गिरा मिला। सिर पर ज्यादा चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)