Vinesh Phogat : 2026 एशियन गेम्‍स ट्रायल्‍स में हिस्‍सा ले सकेंगी विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 02:24 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल की अनुमति दे दी है। बता दें कि बीते दिन यानि 28 मई WFI ने ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया।

बताया जा रहा है कि ये ट्रायल 30 व 31 मई को दिल्ली में होना हैं। इन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का चयन होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 मई को दिए आदेश में विनेश फोगाट को 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी थी। इसी फैसले को WFI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

विनेश फोगाट ने आखिरी कुश्ती मैच 2024 में पेरिस ओलिंपिक में खेला था। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी थी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला था। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद 12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static