समाजसेवा, शिक्षा व लेखनी के लिए विनोद बाला सम्मानित

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 04:00 PM (IST)

झज्जर(ब्यूरो): जिले की प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षिका विनोद बाला धनखड़ को खेल स्टेडियम में आयोजित 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यतिथि लोक सम्पर्क मंत्री कविता जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विनोद बाला को यह सम्मान समाजसेवा, शिक्षा व लेखनी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर मिला है।

गौरतलब है कि विनोद बाला समाजसेवा के बल पर यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के चलते उन्होंने ग्रामीण स्तर से उठकर पूरे जिले में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विनोद बाला अपने ही पैतृक गांव ढाकला के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विज्ञान अध्यापिका के तौर पर कार्य कर रही हैं। 

जिला प्रशासन द्वारा उनका चयन सामाजिक कार्यों में गतिशील होने व उनकी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए किया गया। विनोद बाला जिले की ऐसी महिला हैं जो अपने दम पर लोहा मनवाते हुए सभी मापदंडों को पूरा कर इस प्रकार के पुरस्कार अर्जित करने में सफलता हासिल करती हैं। उनका हौसला, परिश्रम और जज्बा उन्हें सामाजिक कार्यों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। उनके सम्मान समारोह में डी.सी. सोनल गोयल, एस.पी. बी. सतीश बालन, नगराधीश सहित कई अधिकारी एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static