बंदियों के गुटों में हिंसक झड़प, खाना बांटने वाले पतीलों से हमला...दो हवालाती लहूलुहान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 09:35 AM (IST)

सोनीपत: जिला कारागार की नई जेल ब्लॉक में रविवार देर रात बंदियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुछ बंदियों ने खाना बांटने वाले पतीलों से हमला कर दो हवालातियों को घायल कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर आठ बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जेल उपाधीक्षक संदीप कुमार के अनुसार, 7 जून की रात करीब 10:45 बजे नई जेल ब्लॉक नंबर-1 (2) से मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा कि पानीपत के गोयला खेड़ा निवासी ओम सागर, छिछड़ाना निवासी संदीप तथा राजस्थान के झुंझुनू जिले के शिवपुरा निवासी सतीश कुमार, रोहणा निवासी राहुल और बीधल निवासी मोनू पर पतीलों से हमला कर रहे थे।

आरोप है कि गन्नौर निवासी सुनील, पिनाना निवासी अक्षय, गढ़ी सराय नामदार खां निवासी मुकेश, रिंढाना निवासी दीपक, टिकरी कलां निवासी विशाल भी झगड़े में शामिल हो गए और घायलों के साथ मारपीट की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static