पहले लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार, फिर लूटे एक लाख रुपये... सोनीपत में ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार पर हमला
punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 01:47 PM (IST)
सोनीपत ( सन्नी मलिक) : सोनीपत में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला खरखौदा क्षेत्र का है,जहां ड्यूटी से घर लौट रहे बिजली विभाग के एक चौकीदार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर एक लाख रुपये लूट लिए।
बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने भाई से क्रेडिट कार्ड का भुगतान करने के लिए पैसे लेकर आया था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया, लाठी-डंडों से हमला किया और नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।