सोनीपत में ढाबे पर बिल को लेकर भारी बवाल, 30 कर्मचारियों ने डंडों और बर्तनों से 3 युवकों पर किया ताबड़तोड़ हमला

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 03:57 PM (IST)

सोनीपत :  हरियाणा के सोनीपत जिले में एक ढाबे में  बिल को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां ढाबे के 25- 30 कर्मचारियों ने तीन युवकों पर लाठी-डंडों और बर्तनों से हमला कर दिया। 

 मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुंडली क्षेत्र में स्थित एक नामी ढाबे का है। पीड़ित युवकों में अभिनव, पंकज और सागर  है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं।  तीनों देर रात कुंडली स्थित 'रसोई ढाबा' पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब बिल में एक्स्ट्रा चार्ज करने पर कैश काउंटर पर गए। वहीं काउंटर मैनेजर से एक्स्ट्रा चार्ज कम करने की बात कही। जिस पर मैनेजर ने उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौज की। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ढाबे के 25-30 कर्मचारियों लाठी-डंडे और भारी बर्तन लेकर उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सागर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अभिनव और पंकज भी घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को  एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static