बीते सवा वर्ष में 5 लाख बढ़ गए हैं हरियाणा में मतदाता, यहां जानिए 22 जिलों की डिटेल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 05:03 PM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) द्वारा  प्रदेश  के सभी 22 ज़िलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की ताज़ा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2021 की योग्यता तिथि के आधार पर संशोधित (अपडेट) किया गया जिसे बीती 15 जनवरी 2021  को प्रकाशित कर सार्वजनिक किया गया। फाइनल मतदाता सूचियों  के अनुसार हरियाणा में अब कुल  1 करोड़ 89  लाख 17  हज़ार 901 मतदाता  है जिनमें से 1 लाख 9 हज़ार 579 सर्विस ( फौज/सेना आदि में कार्यरत) मतदाता हैं।

बहरहाल, इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट  हेमंत कुमार ने चुनाव आयोग के आंकड़ों का अध्ययन कर  बताया कि  हरियाणा के कुल 90 विधानसभा हलकों में  से गुडगाँव जिले का  बादशाहपुर  विधानसभा सभा हलका   मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से प्रदेश में सबसे बड़ा हलका है जिसमे वर्तमान में  मतदाताओ की   संख्या 4 लाख 3   हज़ार 399   है जबकि इस आधार पर महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल विधानसभा हल्का प्रदेश में सबसे छोटा है जहाँ बादशाहपुर के  आधे से भी कम अर्थात 1 लाख 46 हज़ार 452   मतदाता  हैं।  हेमंत ने प्रदेश के  जिलेवार एवं हलकेवार मतदाताओ की संख्या का गहन  अध्ययन करने के बाद  बताया कि  प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या जो अप्रैल-मई,2019  में  हुए अर्थात पिछले  17 वीं  लोक सभा आम चुनावो में  1 करोड़ 80  लाख 56   हज़ार 896  थी और जो  अक्टूबर, 2019 में अर्थात पिछले हरियाणा विधानसभा आम चुनावो में  1 करोड़ 83 लाख 90 हज़ार 525 हो गयी थी, अब  गत   सवा  वर्ष में यह संख्या पांच लाख बढ़ गयी है।

प्रदेश के 22 जिलो में सबसे अधिक मतदाता फरीदाबाद में  15 लाख 65 हज़ार 561  जबकि सबसे कम चरखी दादरी जिले में 3 लाख  85 हज़ार 888 हैं. पंचकूला जिले में यह संख्या 4 लाख 762, अम्बाला जिले  में 8 लाख 76 हज़ार 799,  यमुनानगर जिले में 8 लाख 53 हज़ार 754 हैं, कुरुक्षेत्र में 7 लाख 29 हज़ार 523 ,कैथल में 7 लाख 86 हज़ार 149 है,  करनाल में 11 लाख 25 हज़ार 759 , पानीपत में 8 लाख 56 हज़ार 608 हैं, सोनीपत में 11 लाख 17 हज़ार 745 हैं, जींद में 9 लाख 66 हज़ार 94, फतेहाबाद में 6 लाख  86 हज़ार 149, सिरसा  हलके में यह 9  लाख 60 हज़ार 800,   हिसार में 12 लाख 72  हज़ार 441 , भिवानी में 8 लाख 30 हज़ार 570 , रोहतक में 8  लाख 2 हज़ार  636 , झज्जर में  7 लाख 58 हज़ार 891, महेंद्रगढ़ में 6 लाख 94 लाख  667, रेवाड़ी में 6 लाख 88 हज़ार ५२४, गुरुग्राम  में 12  लाख 32 हज़ार 58, मेवात में 5 लाख 63 हज़ार 570  और पलवल में 6 लाख 53 हज़ार 374 है। हेमंत ने  यह भी बताया कि वर्तमान 22 ज़िलों में सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र  हिसार ज़िले में सात है जबकि फरीदाबाद और सोनीपत में यह छः-छः हैं, करनाल, जींद और सिरसा में पांच पांच, अम्बाला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र,कैथल,पानीपत, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़,गुरुग्राम में चार -चार, फतेहाबाद, मेवात, रेवाड़ी  और पलवल में तीन- तीन एवं पंचकूला और चरखी दादरी में दो-दो विधानसभा हलके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static