अंबाला में घर पर गिरी आसमानी बिजली, तभी बुजुर्ग महिला के ऊपर गिरी दीवार

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 12:40 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में कल देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं व बारिश के बीच अंबाला शहर के गांव इस्माईलपुर में एक घर के ऊपर आसमानी बिजली गिर गई। जिससे घर की एक दीवार बुजुर्ग महिला के ऊपर गिर गई। जिससे बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के गंभीर रूप से चोटिल होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के सीनियर डॉक्टर भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का उपचार किया। जिसके बाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में चोट ज्यादा है, अब उनकी हालत ठीक है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static