बारिश में ढह गई निर्माणाधीन स्कूल की दीवार, दो मजदूरों की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 06:14 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बारिश के दौरान गुड़गांव के पॉश एरिया डीएलएफ फेज-2 में एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन स्कूल परिसर में बनी पुरानी बिल्डिंग की दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। इस घटना में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी ने बताया कि डीएलएफ फेज-2 के जेसीएम मार्ग पर बसंत वैली स्कूल का निर्माण चल रहा है। आज बारिश के दौरान स्कूल की पुरानी बिल्डिंग के पास यह दोनों मजदूर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और यहां बैठे हुए दोनों मजदूर इसके नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर मौके पर आ गए जिन्होंने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसकी सूचना एक अन्य मजदूर अहमद ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

मृतकों की पहचान मेरठ निवासी दयानंद (45) व सूरज (35) के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक दयानंद का तलाक हो चुका है और उसका एक लड़का है जो गांव में रहता है। वहीं, सूरज शादीशुदा है जिसकी पत्नी व दो बेटियां हैं। फिलहाल परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के गुड़गांव पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static