2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में देश को महान बनाने का चुनावः मोहन लाल बड़ौली

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 10:00 PM (IST)

सोनीपत(कपिल शर्मा): बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बडौली लगातार अपना चुनाव अभियान में तेजी ला रहे हैं। आज मोहनलाल बडोली ने गन्नौर विधानसभा और सोनीपत विधानसभा के अलग-अलग गांवों में जाकर जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। जहां पर जनता द्वारा उनपर अपना स्नेह और आशीर्वाद बरसाया गया। फूलों की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मोहनलाल बडौली ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में देश का महान चुनाव है।

अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मोहन लाल बड़ौली ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अकेले कभी ना SC के लिए ना कभी OBC के लिए योजना बनाई और ना हिन्दू ना मुसलमान के लिए। भाजपा सरकार सभी को सामान रूप लेकर आगे बढ़ती है। एक साथ सब के विकास के लिए कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के 140 करोड़ में से 80 करोड़ गरीबों को BPL का दर्जा देकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने चारों वर्गों के लिए काम किया है। नारी, युवा, गरीब और किसान। भाजपा सरकार ने महिलाओं को पंचायत और नगरपालिका में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। इसके साथ ही कई गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा भी दिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static