टोहाना में आंधी में पेड़ गिरने से जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत, 2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:40 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना में देर रात चली तेज आंधी के कारण सड़क हादसे में जल विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। यह हादसा चन्दड खुर्द गांव के पास पेड़ की टहनी गिरने से हुआ। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक की पहचान गांव इंदाछुई निवासी 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। वे गांव चंदड़ में HKRN के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौटते समय चन्दड खुर्द के पास तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर टूटकर गिर गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और आदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 7 और 5 साल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हुई थी। उन्होंने प्रशासन से सूखे और खोखले पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाने की मांग की है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामरखा ने जानकारी दी कि विभागीय नियमानुसार मृतक आदेश के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। गांव इंदाछोई के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने भी आदेश कुमार की दो बेटियों की पुष्टि की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static