Haryana: पानी को लेकर हुआ विवाद, झगड़े में 4 घायल, 7 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 04:08 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा के पलवल जिला स्थित हथीन उपमंडल के गांव उटावड़ में रास्ते में पानी फैलाने को लेकर झगडा के दौरान चार लोग घायल हो गए। घायलों से लूटपाट कर जान से मारने की धमकी दी गई। घायलों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।उटावड़ थाना पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है।

 उटावड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत ने बताया कि उटावड गांव निवासी जुबैर ने पुलिस को इस बारे मे शिकायत दी है। शिकायत में जुबैर कहा है कि वह अपने घर पर पानी की नली से पानी भर रहा था। नली पुरानी होने के कारण कुछ पानी रास्ते में फैल रहा था। सहाबुद्दीन, मुनफेद, साकिर, जमशेद, उमर, मकसूद और वारिश ने पानी को रास्ते में फैलाने से मना किया। इसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया।

वाद-विवाद के चलते घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में देसी कट्टा, लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी जैसे हथियार थे। हमले में जुबैर और उनके भाई सहिद को चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए।

हमले के दौरान आरोपी मुनफेद ने जुबैर की जेब से 20 हजार 700 रुपए भी जबरन छीन लिए। झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। हमलावर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उटावड़ पुलिस ने जुबैर की शिकायत पर सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static