एक तो इतनी गर्मी...उधर हरियाणा के इस जिले में 2 दिन छोड़ लोगों के घरों में आ रहा पानी,  मची हाहाकार

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 03:09 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : 25 मई से 2 जून तक नौतपा के दौरान देश में पड़ रही भीषण गर्मी से जहां पर लोगों में बेचैनी व बीमारियां फैल रही है वहीं सरकार और प्रशासन के दावों के बावजूद भी लोगों के घरों तक शहर में पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। यह नहीं एक दिन छोड़कर मात्र 30 मिनट तक ही सप्लाई का पानी आ रहा है। 

लोगों का आरोप है कि पानी गंदा और बदबूदार होता है जिसको लेकर भाजपा पार्षद ही जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने पर बैठ रहे हैं, तो वहीं लोगों ने पानी खरीद कर पीना शुरू कर दिया है जिससे अब घरों का बजट भी बिगड़ रहा है। दरअसल रोहतक के कई कॉलोनियों में पीने का पानी नहीं आ रहा है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह केवल इस साल की बात नहीं बल्कि गर्मियों में हर साल पानी की कमी होती है। इसको देखते हुए भी सरकार व प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहे हैं।

वहीं कॉलोनी में महिलाओं का कहना है कि हर रोज की बजाय पानी एक या दो दिन छोड़कर आ रहा है। वह भी इतना पानी आता है जो पर्याप्त नहीं होता। अब इसी पानी के सहारे नहाने धोने से लेकर खाने पीने की व्यवस्था करनी पड़ रही है और पानी को देखकर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी मोल खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। पानी का टैंकर ₹800 से लेकर ₹1500 तक कीमत में आता है व पीने के पानी को भी खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं जिससे घर का बजट पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल गर्मियों में ऐसा ही होता है। इसके बावजूद भी आधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। प्रदेश में सप्लाई के पानी के लिए बनाए टैंकर सुख रहे हैं और नहर में पानी तक नहीं आ रहा जिससे घरों में दो दिन छोड़कर पानी आ रहा है। अब हरियाणा सरकार ने पानी की किल्लत को देखते हुए सभी जन स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है और उन्हें फील्ड में रहने के आदेश दिए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static