हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, कई जिलों में बाढ़ की आशंका, फतेहाबाद में पति-पत्नी एक साथ बहे

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 09:22 PM (IST)

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज के 18 गेट दिए गए,जिससे तबाही मच गई है। वहीं फतेहाबाद में पति-पत्नी एक साथ बह गए। इसके साथ ही अन्य जिलों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी यमुनानगर होते हुए कुरुक्षेत्र,करनाल,पानीपत और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगा।  

सीएम मनोहर लाल ने किया हवाई निरीक्षण

PunjabKesari

बता दें कि पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद शनिवार को हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर भर गया। साथ शनिवार को 2 बजे तक पानी 2 लाख 51 हजार 987 क्यूसेक तक पहुंच गया। जिसके बाद गेटों को खोला गया। वहीं सीएम मनोहर लाल ने फतेहाबाद और सिरसा का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टोहाना,भूना,जाखल से सटे गांवों में जलभराव हो गया है,जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। अगले सप्ताह में उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।  

करनाल के गांवों में मंडरा रहा खतरा

वहीं हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद करनाल के इंद्री,कुंजपुरा और घरौंडा क्षेत्र के गांव में खतरा मंडरा रहा है। साथ ही प्रशासन ने 12 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।  

सिरसा में घग्गर नदी का टूटा मुख्य बांध

सिरसा में घग्गर नदी का मुख्य बांध टूटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने मेन रोड पर मिट्टी डालकर भराव करा शुरु कर दिया। ताकि पानी वहां से दूसरे गांवों में नहीं पहुंच पाए।  

अंबाला की टांगरी नदी में भी छोड़ा गया पानी

अंबाला की टांगरी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव होने के चलते स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है।

फतेहाबाद में जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त

वहीं फतेहाबाद में बाढ़ में जलभराव की वजह से लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के पास आधा फुट तक पानी भर गया है। साथ के गांवों में पानी भर गया। जलस्तर घटने की बजाय और बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में भारी बारिश की संभावना व्यक्त किया है। 

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static