Rain Alert: अगले 3 घंटे हरियाणा के लिए भारी! इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 04:00 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में मौसम को लेकर नई अपडेट जारी की है। IMD ने सूबे के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई है। 25 जून तक प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 28 जून तक राज्य में मानसून आ सकता है। पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। 

PunjabKesari

मौसम विभान के मुताबिक अगले तीन घंटों में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरजचमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान इन जिलों में कुछ एक क्षेत्रों में मध्यम बारिश की भी संभावना है।मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static