मौसम अलर्ट: बादलवाही ने दिसम्बर के पहले दिन बढ़ाई ठंड

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 08:32 AM (IST)

हिसार : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला। दिसम्बर माह के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। पूरा दिन बादलवाई रहने और सूर्य के दर्शन न होने का असर अम्बाला, हिसार, भिवानी, नारनौल और रोहतक में देखने को मिला। इन सभी जिलों में बादलवाई के कारण दोपहर का पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री सैल्सियस नीचे पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार अम्बाला में दोपहर का पारा में 5.1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आ गई। यह पारा 20.1 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया। भिवानी में 5 डिग्री सैल्सियस, हिसार में 4.6 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आ गई। हिसार में दोपहर का पारा में करीब एक दशक बाद इतनी गिरावट आई है। वर्ष 2019 में हिसार का दोपहर का पारा 10 दिसम्बर को 24.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। 

हिसार सहित हरियाणा के अन्य जिलों में सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवाएं चलने और बादलवाई रहने से ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा था। हिसार में पूरा दिन बादलवाई रही। सूर्य बादलों के पीछे छिपा रहा। इसका असर पूरा दिन देखने को मिला। गौरतलब है कि मौसम विभाग पहले ही 6 दिसम्बर  तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जता चुका है। परन्तु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के उत्तर दक्षिण क्षेत्रों  में  3 दिसम्बर रात्रि को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार रहेंगे। 5 दिसम्बर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना चलते 5 दिसम्बर रात्रि व 6 दिसम्बर को राज्य में बादलवाई व हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान दोपहर के पारा में गिरावट रहेगी, जबकि रात्रि पारा में बढ़ौतरी होगी। वहीं आने वाले दिनों में धुंध भी असर दिखाएगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static