Haryana Rain: हरियाणा में बदला मौसम, इन 2 जिलों में हुई बारिश...जानें कब होगी मानसून की वापसी
punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 12:07 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के 5 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वहीं पंचकूला और अंबाला में बारिश होने से मौसम बदल गया है। हालांकि शहरों में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली है।
बता दें कि बुधवार को कई जिलों में बारिश होने के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है। पि;ले 24 घंटे की बात करें तो पंचकूला में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था, लगभग डेढ़ घंटे में यहां 31.00 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम में आए बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। महेंद्रगढ़ में पारा 38.0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
इसलिए खराब हो रहा मौसम
मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा हवाओं में कमी आने से 29 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IMD Alert: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, इन जिलों में शीतलहर का Yellow Alert