Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश...तेज हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 11:23 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में राहत की खबर मिली है। आज सुबह सिरसा के डबवाली, झज्जर के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जबकि कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। बीते दिन प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में लू और तेज गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। 28 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को रोहतक सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू चली, मगर इसका ज्यादा असर सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और रेवाड़ी में रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि मौसम आज से 27 मई तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static