हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 07:30 AM (IST)

कुरूक्षेत्र:  मौसम में निरंतर बदलाव जारी है। हरियाणा-पंजाब में  हुई बारिश के बाद तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार  हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अंबाला, भिवानी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, में बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में सिर्फ 3 दिन ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान तो फिलहाल 18 डिग्री से नीचे चल रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा के झोंके लोगो को गर्मी में निहाल कर रहे हैं। 3 और 4 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

वैसे तो इन दिनों बहुत गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार प्री मानसून बारिश के चलते मौसम में अभी भी ठंडक महसूस हो रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और इससे जुड़ने वाले क्षेत्रों पर बना हुआ है। 

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 4 मई तक बारिश और गरज के साथ बौछारें का दौर जारी रहेगा।  इस दौरान पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।  इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी बारिश के आसार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static