अंबाला में मौसम का मिजाज बदला, 24 घंटों में 14.4MM हुई बारिश
punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 02:23 PM (IST)

अंबाला: जिले में मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है। सुबह हल्के बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम खुशनुमा है और लोग भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह हुई 14.4MM बारिश दर्ज की गई। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के बदलते रूप से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी लुढकर 25 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला में एक से 28 जुलाई तक 569.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 386.5 मिलीमीटर से 47 फीसदी ज्यादा है। 21 से 27 जुलाई तक अंबाला जिले में कुल 63.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई, जो सामान्य 70.5 से 10 फीसदी कम है। अगर हरियाणा की बात करें तो 295 मिलीमीटर यानी 55 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।