Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई हरियाणावासियों की ठिठुरन

punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 10:54 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बारिश हो रही है। अभी मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं ने हरियाणावासियों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। क्योंकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं हरियाणा में दिन तापमान 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में तीन दिन और हवाएं चलेंगी। 

9 से फिर बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी पड़ने शुरु हो जाएगी। 

बात दें कि बीती 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static