सर्वे करने गई पुलिस टीम और आशा वर्कर पर लोगों ने किया हमला, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 06:58 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): कोरोना वायरस के चलते वीरवार काे पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में सर्वे करने गई आशा वर्कर व पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 9 में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के निर्देशानुसार आशा वर्करों की एक टीम पुलिसकर्मियों के साथ सर्वे के लिए इंदिरा कॉलोनी गई थी। जहां पर कुछ युवकों ने सर्वे करने से रोकते हुए आशा वर्करों व पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला किया।

हमले में महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जबकि 9 में से 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, 5 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों नदीम, जावेद, ईसाक और आजाद को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static