एक चिंगारी से लाखों का नुकसान...यमुनानगर में खेतों में आग लगने से गेहूं और भूसा जलकर खाक

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:34 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में आज खेतों में आग लगने से लाखों की गेहूं और भूसा जल गया। बताया जा रहा है कि खेतों से गुजरती बिजली की तारों के खेत में गिरने से चिंगारी से आग लग गई, जो तेज हवा चलने के कारण तुरंत फैल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल गई। तुरंत आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक  लाखों की गेहूं और खेतों में रखा भूसा जल चुका था, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। 

इलाके के लोगों का कहना है कि बिजली की हाई टेंशन तार खेतों से गुजरती हैं। तेज हवाओं के चलते तार टूट कर खेतों में गिर गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि किस तरह से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। अगर फायर ब्रिगेड और ग्रामीण कोशिश ना करते तो आग सैकड़ों एकड़ में फैल जाती। अब ग्रामीण और खेतों के मालिक इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली की तारें खेतों से गुजरती हैं, कई बार शिकायत दी, कार्रवाई नहीं हुई। अब देखना होगा कि भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static