जब कांग्रेस की सरकार आती है तो देश का नहीं, बल्कि दामाद का विकास होता है- अमित शाह का सोनिया पर तंज

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 08:40 PM (IST)

इंद्री (मेनपाल कश्यप): केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आती है तो देश का नहीं, बल्कि दामाद का विकास होता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और दामाद की सरकार चलती है और अभी भी ये दामाद को खुश करने में लगे हैं। अमित शाह ने कहा कि गलती से भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो उनके प्रत्याशियों द्वारा अपना घर भरने की जो बात कहीं जा रही हैं, वास्तव में वह यही काम करेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य हरियाणा के युवक को रोजगार देना नहीं, बल्कि अपने दामाद का घर भरना है।

 कांग्रेस भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टीकरण राजनीति करती है
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन्द्री आगमन पर यहां की जनता की तरफ से व हरियाणा की तरफ से राम-राम कहकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अमित शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन्द्री की इस पवित्र भूमि पर  करनाल जिले के सभी प्रत्याशियों को आर्शीवाद देने की अपील करने आया हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टीकरण राजनीति करती है। इन्हें भारत की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी किसी ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

10 साल पहले हरियाणा में खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी
कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है।उन्होंने कहा कि 10 साल पहले हरियाणा में खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी और हमेशा एक ही जाति का और एक ही जिले का विकास होता था। कभी 36 बिरादरी का विकास नहीं हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरियां देने का काम किया है। हरियाणा में कांग्रेस के शासन में जब एक मुख्यमंत्री आता था तो वह अपने एक जिले का ही विकास करता था। दूसरा आता था तो दूसरे जिले का विकास करता था। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी, परंतु हरियाणा की भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा का विकास करने का काम किया है।

हरियाणा में  पारदर्शिता लाने का काम केवल भाजपा सरकार ने किया
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में हुड्डा की सरकार में अपॉयंटेमेंट लेटर डीलर और दलाल लेकर आते थे, लेकिन भाजपा की सरकार आने पर सभी दलाल और डीलर चले गए और अब भाजपा सरकार में अपॉयंटमेंट लेटर डाकिया लेकर आता है। हरियाणा में  पारदर्शिता लाने का काम केवल भाजपा सरकार ने किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वो करके दिखाया जो कांग्रेस 10 साल में कभी नहीं कर पाई।1000 किलोमीटर तक गरीबों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा कराने का काम किया। 50 हजार पदों की भर्ती की प्रक्रिया चालू की।

7 हजार दलित परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए
एससी एसटी ओबीसी समाज की जितनी धर्मशालाएं थी 100 करोड रूपये खर्च करके नया बनाया। 7 हजार दलित परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए। क्रीमी लेयर 6 लाख से 8 लाख का कर दिया। स्वतंत्र सेनानियों को सम्मान पेंशन 40000 करने का ऐलान किया। 10 नई फसलें एमएसपी पर घोषित करी। नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भारत में पहला ऐसा राज्य बना जो जिसमें सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एक झूठ की फैक्ट्री है और सबसे सबसे ज्यादा अन्याय लोगों के साथ कांग्रेस ने किया है।  यह झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले राहुल बाबा आज सेवा के जवानों की बात करते हैं। राहुल बाबा शर्म करो यह हरियाणा हमारा वीर भूमि है। यहां  से सेवा में हर दसवां जवान मेरे हरियाणा से है।

 हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगेगी
आज हरियाणा में पूरा माहौल भाजपा में है और हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने वाली है और पूरे प्रदेश में कमल खिलने वाला है।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाये जाने को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो राहुल कहते हैं कि वो 370 को वापिस लाएंगे। तो राहुल बाबा सुन लो आप तो आपकी तीसरी पीढ़ी भी 370 को वापिस नहीं ला सकेगी। सालों की तुलना कर लीजिए। अगर हुड्डा सरकार ने फसलों को एमएसपी पर खरीदा हो तो किसानों को इस बारे में बताओ। अन्य राज्यों में चल रही कांग्रेस की राज्य सरकारें कोई फसल एमएसपी पर नहीं खरीदती। सभी की सभी फसलें खरीदने का काम केवल हरियाणा की भाजपा सरकार करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static