Haryana में कब दस्तक देगी ठंड? IMD ने बताई तारीख, जानें मौसम की ताजा Update

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 09:36 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 की गिरावट दर्ज की गई है। अच्छी बात यह है कि इस बार 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में मौसम बदलेगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी और हरियाणा के मैदानी इलाकों में पाला पड़ेगा। इससे रात और दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी।

PunjabKesari

24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मौसम में हो रहे बदलावों के कारण रात में पाला गिरेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

PunjabKesari

खराब होने लगी शहरों की हवा

वहीं पराली जलाने से हरियाणा की आबोहवा काफी खराब हो रही है। दिल्ली से लगते सूबे के अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान कैथल, करनाल जिले की हवा सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआई 300 से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम जिलों में भी एक्यूआई 200 से अधिक दर्ज किया गया।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static