कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्‍होंने बताई ''Operation Sindoor'' की पूरी कहानी, जानिए इनके बारे में

punjabkesari.in Wednesday, May 07, 2025 - 06:37 PM (IST)

डेस्कः भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक में दर्जनों आतंकी मारे गए और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की ओर से दो महिला अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्‍त्री भी मौजूद रहे। भारतीय सेना के इन अधिकारियों में एक का नाम सोफ‍िया कुरैशी है, तो दूसरे का नाम व्योमिका सिंह। सोफिया कुरैशी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वहीं व्योमिका सिंह इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर। आइए आपको सोफ‍िया कुरैशी के बारे में बताते हैं....

गुजरात की रहने वाली है कर्नल सोफिया कुरैशी

सोफिया कुरैशी का जन्म 1981 में गुजरात के वडोदरा में हुआ। कुरैशी ने बायोकेमिस्ट्री में पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है। कर्नल सोफिया सैन्‍य परिवार से हैं। उनके दादा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। सोफ‍िया की शादी मैकेनाइज़्ड इन्फेंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुआ है और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है।

1999 में भारतीय सेना में शामिल हुई सोफिया कुरैशी 

साल 1999 में सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में शामिल हुई। उन्होंने चेन्‍नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली। इसके बाद सोफ‍िया ने सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन किया। इसके बाद वर्ष 2006 में सोफ‍िया ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा दी। वह 2010 से शांति स्थापना अभियानों से जुड़ी रही हैं।

2016 में सुर्खियों में आई थीं कर्नल सोफिया

लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय दल की अगुवाई की थी, उस समय भी सुर्खियों में आईं थीं। वह ऐसा करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई थीं और इस अभ्‍यास में भाग लेने वाले 18 दलों में एकमात्र महिला अधिकारी थीं। भारतीय दल में कुल 40 सदस्य थे। उस समय वह भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी थीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static