जब लड़के जींस पहन सकते है तो लड़कियां क्यों नहीं: प्रतिभा सुमन
punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 08:19 PM (IST)
गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा प्रतिभा सुमन ने ईसापुर खेड़ी गांव में पंचायत द्वारा महिला पर जींस व् मोबाइल रखने पर रोक लगाने के फैसले को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के फैसले हमारी बेटियों की आजादी पर अंकुश लगाने का काम करते है।
जब लड़के जींस पहन सकते है तो लड़किया क्यों नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला आयोग की सदस्य आने वाले एक दो दिन में गांव का दौरा करेंगी। वह गांव की पंचायत व ग्रामीणों से बात करके इस तरहे के फैसले को हटाने का काम करेंगी।
प्रतिभा सुमन ने कहा की आज प्रदेश की लड़कियां हर चीज में लड़कों से आगे है।लड़कियां पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन कर रही है। ये उन पचायतों को समझ लेना चाहिए। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने छोटी बच्चियों को लेकर नया कानून पास किया है। उससे देश और प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर रोक लगेगी।