हरियाणा में व्यक्ति ने की पत्नी-जीजा की हत्या: कई दिनों घर से भाग गए थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 12:24 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जहां टोहाना के गांव चंदपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और जीजा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों में अवैध सम्बन्ध थे, जिसके चलते पति ने ही अपनी पत्नी और जीजा को मार डाला। दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। वारदात की सूचना मिलने के बाद सुबह एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वहीं सीन ऑफ क्राइम व जाखल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों पिछले दिनों घर से भाग गए थे। रात ही वापस आने पर गुस्साए व्यक्ति ने दोनों पर हमला बोल दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। मृतक बबनपुर का रहने वाला था और चांदपुरा में विवाहित था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static