3 महीने पहले पत्नी और बच्चे की सिविल हॉस्पिटल में हुई थी मौत, सदमें में गए पति ने भी मौत को लगाया गले

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 12:54 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में एक व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी कि 3 महीने पहले सिविल अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी,  जिसके बाद से वह परेशान था। सारा दिन अपने कमरे में बैठकर अपनी पत्नी की फोटो देखा करता था। 

 यमुनानगर के जगाधरी शांति कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय महेश नामक युवक ने पंखे के साथ फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त कर ली।  महेश गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था यहां परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वही के सामने इसकी बहन व जीजा भी किराए के मकान में रहते हैं। महेश के जीजा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की महेश ने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा है और खोल नहीं रहा काफी देर बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे के साथ लटका हुआ था नीचे उतारा को तब तक वह मर चुका था। 

 PunjabKesari

\उसके जीजा का कहना है की महेश की पत्नी और बच्चे का 3 महीने पहले जगाधरी के सिविल हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। तब पुलिस को शिकायत दी गई थी कि नर्सों और डॉक्टर की गलती से उसकी पत्नी की मौत हो गई है, जिसकी जांच अभी तक बकाया थी। उसके जीजा का कहना है कि प्रतिदिन यही बात करता था कि हमें इंसाफ मिलेगा भी नहीं मिलेगा।  प्रतिदिन अपनी पत्नी को तस्वीर सामने रखकर याद करता रहता था। पत्नी की मौत के बाद हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसमें जांच जारी है बिसरा रिपोर्ट आनी है। उसके बाद ही पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है। लेकिन इन सबके बीच पति द्वारा पंखे से लटक कर जान दे दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static