भिवानी में सर्दी का सितम जारी, ठंड के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 04:58 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि के बाद राजस्थान क्षेत्र से सटीक हरियाणा के भिवानी जिले में ठंड अधिक बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन से ठंड की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है। जिसके चलते भिवानी के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढऩे लगी हैं। खांसी, जुकाम व वायरल जैसी अनेक बीमारियां पैर पसार रही है। जिसके चलते चिकित्सकों ने सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है। 

डॉ. विनोद अंचल ने कहा कि बदलते मौसम के चलते आम लोगों को खास ऐतिहात बरतने की जरूतर है। उन्होंने यह कहा है कि इस मौसम में खांसी, जुकाम व वायरल जैसी बीमारियां अपने पैर पसारती है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौसम में खासकर बुजुर्गो व बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. अंचल ने कहा कि इस प्रकार के मौसम में ड्राप लेट वायरस का भी खतरा बना रहता है, इसीलिए हाथ मिलाकर नहीं हाथ जोडक़र लोगों से मिलना चाहिए। वही इस मौसम में गर्म वस्त्र पहनकर भी रखने चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static