संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदे महिला और युवक, दोनों की दर्दनाक मौत... प्रेम प्रसंग की जताई जा रही आशंका

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 08:45 PM (IST)

गन्नौर (कपिल): हरियाणा के गन्नौर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक और सनसनीखेज हादसा सामने आया है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और युवक ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस शुरुआती जांच में इस कदम के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान तन्नू और विनोद के रूप में हुई है। दोनों गन्नौर के अगवानपुर रोड के निवासी थे।  तन्नू  विवाहित थी और दो बच्चों की माँ थी। विनोद अविवाहित था और पेशे से मेहनत-मजदूरी का काम करता था। सूत्रों के अनुसार, महिला और युवक के बीच पहले से ही दोस्ती थी। दोनों ने गन्नौर रेलवे स्टेशन पर एक ही ट्रैक पर सामने से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) भिजवा दिया है।


फिलहाल जीआरपी और रेलवे थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static