मेट्रीमोनियल साइट कर युवती कर रही थी हमसफर की तलाश, मिल गए ठग, लगा दिया लाखों का चूना

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 03:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रहे हो और मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाकर आपकी तलाश जारी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा न हो कि आपको हमसफर की बजाय कोई साइबर ठग मिल जाए और आपको अपनी बातों में फंसाकर लाखों का चूना लगा दे। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना साउथ पुलिस ने दर्ज किया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ठगों ने मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया और बातों में उलझाकर उसके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 31 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर दी। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर साउथ पुलिस थाना ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जहां अज्ञात आरोपियों ने उनसे संपर्क साधा। कुछ दिनों तक बात करने के बाद आरोपी ने उन्हें अपने विश्वास में ले लिया और  झांसा देकर पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का विवरण हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ 2 लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static