परिजनों को जहरीला पदार्थ देकर युवक के साथ भागी युवती, सी.सी.टी.वी में हुए कैद

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 12:40 PM (IST)

जींद : शहर के राजेंद्र नगर में 1 जून को लड़की परिजनों के खाने में जहरीला  पदार्थ देकर रात को अज्ञात के साथ भाग गई। जब सुबह कोई भी परिजन नींद से नहीं जागा को अन्य लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। मैडिकल चैकअप में खुलासा हुआ कि सभी लोगों को जहरीला पदार्थ दिया गया था। सिटी थाना पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर उसकी बेटी मनीषा के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।    

शीतलपुरी कॉलोनी हाल आबाद राजेंद्र नगर की 40 वर्षीय महिला कविता ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जून रात को निखिल , रेनू, पूजा, कुलदीप और वह खाना खाकर सो गए थे। देर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। सुबह जब आंख नहीं खुली तो आसापस के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  

सी.सी.टी.वी. फुटेज में युवक के साथ दिखाई दी युवती
महिला के घर के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जब फुटेज निकलवाई तो उसमें लड़की एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। महिला ने आरोप ने बताया है कि उन्होंने वार्ड के एक पार्षद के खिलाफ पैसे मांगने के मामले में पुलिस को शिकायत दी हुई है। वहीं वार्ड पाषर्द उनकी लड़की को बहला फुलसाकर ले गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static