रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में महिला कर्मचारी की हत्या, शव को फ्रिज में डालने का प्रयास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 11:12 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला रेलवे वर्कशॉप में काम करती थी और घर पर अकेली रहती थी। महिला का शव बिना कपड़ों के आधा फ्रीज में और आधा बाहर मिला। जिससे लगता है कि हत्या करके शव को फ्रिज में रखने का प्रयास किया गया। 

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सीन ऑफ क्राइम की टीम व अन्य टीमों के साथ मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सरोज नामक महिला सरकारी क्वार्टर में रहती थी। पुलिस अधीक्षत ने बताया कि घर का सामान बिखरा हुआ है। हत्या कैसे हुई किन कारणों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

वहीं रेलवे वर्कशॉप के अधिकारियों का कहना है कि यह महिला अच्छे विचारों की थी और कल दोपहर तक ड्यूटी पर थी, लेकिन आज ड्यूटी पर नहीं आईष कार्यालय में महिला का व्यवहार भी सबके साथ अच्छा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static