मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती कर युवती से रेप, 20 लाख रुपए भी लिए

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 08:59 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके नाम पर 20 लाख रुपए का लोन लिया और यह रुपए हड़प गया अब उस लोन को चुकाने से भी इंकार कर दिया। जब वह रुपए वापस मांग रही है तो आरोपी उसे धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 318(4), 316(2), 351(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली युवती ने बताया कि साल 2024 में उसकी दोस्ती मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से जयपुर के रहने वाले अक्षय भट्ट से हुई थी। अक्षय से दोस्ती गहरी होने के बाद अक्षय ने उसे मिलने के लिए गुड़गांव बुलाया। आरोप है कि 4 सितंबर 2024 को अक्षय ने उसे गुड़गांव के डीएलएफ फेज-3 स्थित यू ब्लॉक में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इसी दौरान उसने अपने दोस्त नोएडा निवासी अविनाश राजपूत के साथ मिलकर पीड़िता के नाम पर 20 लाख रुपए का लोन ले लिया। आरोप है कि 25 सितंबर 2024 पर उसने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसके नाम पर यह लोन लेकर उससे बातचीत करनी बंद कर दी। अब आरोपी ने उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया। उसने जब लोन राशि के भुगतान के लिए कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। 

 

थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static